अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना गंगीरी अतंर्गत 14 मई को सुबह करीब 7.30 बजे एक स्कूल बस पलट जाने की सूचना मिलीद्ध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो पता चाला कि वेटेंज स्कूल की एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, जो पलट गई है। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारण की गहनता से जांच की जा रही है ।