अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित सीवी गुप्ता विद्या पीठ में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की 130 शिक्षार्थियों ने शाम 5:30 बजे अचल सरोवर पर एकत्र होकर संघ प्रार्थना की। इसके बाद मुख्य शिक्षिका रति कुमारी के नेतृत्व में संचलन प्रारंभ हुआ। अचल सरोवर से शुरू होकर यह संचलन श्री गिलहराज मंदिर, आर्य समाज मंदिर, सराफा बाजार, फूल चौक, रेलवे रोड और मामू भांजा होते हुए आगे बढ़ा। पूरे रास्ते में भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।