25 अक्तूबर की सुबह को खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव कसीसों में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई को गोली लगने से मौत हो गई। घटना खेत पर हुई। घायल को परिवार के लोग बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के दो भाइयों और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।