अलीगढ़ जनपद के थाना खैर इलाके की महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कई बार शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की। बड़ा मामला यह खुलकर आ रहा है कि आरोपी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर देते हैं।