अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग नगर टीम ने एक शातिर अभियुक्त आशीष शर्मा पुत्र लवकुश शर्मा निवासी ग्राम भकरी थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ हाल निवासी बाबा कालोनी थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ को रायल एवेन्यू लाज के समीप खाली पडे़ पुराने भट्टे से पहले बने एक खंडहर कमरे से भारी मात्रा में अवैध तमंचे व तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए गिरफ्तार किया।