कांग्रेस के रेलवे रोड कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने हुई जूतम-पैजार का मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। मामले में जिला उपाध्यक्ष को पूर्व सेवादल जिला संगठक को जूता मारने में नोटिस देने की तैयारी हो रही है। पुलिस स्तर से भी जांच की जा रही है। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो ट्विट कर तंज कसा।