साध्वी हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल तक निकाली जा रही सनातनी युवा जोड़ो पद यात्रा को प्रशासन ने रोक लगा दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के अलीगढ़ आगमन को लेकर ऐसा किया गया है। साध्वी हर्षा रिछारिया की यात्रा को शहर के कई मुस्लिम इलाकों से गुजरना था। प्रशासन ने यात्रा को लेकर कोई विवाद न हो इसको लेकर एहतियातन यात्रा पर रोक लगा दी है। देर रात इस बारे में साध्वी को अवगत कराया गया । इसके बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।