अलीगढ़ पुलिस ने जवां के रहने वाली तीन महिलाओं समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग सबसे पहले महिला के माध्यम से पुरूष को बातों में फंसाते थे। फिर उसे एकांत में मिलने के लिए बुलाते थे। एकांत में गैंग के अन्य सदस्य आकर उस आदमी को महिला के साथ बलात्कार करने का डर दिखाकर मुकदमा लिखाने की धमकी देते थे। उससे मोटी रकम की डिमांड करते थे। रकम न देने पर झूठा मुकदमा तक लिखवा देते थे।