गभाना हाईवे महरावल पुल के पास जाकिर का गेराज है। वहां दो बापू कॉन्वेंट स्कूल, एक पावना स्कूल व एक निजी बस में काम करने के लिए आईं थीं। जाकिर ने बताया कि 21 मई को एक निजी बस में काम चल रहा था। अचानक बस में से चिंगारी उठने लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैराज में खड़ी तीन बसें भी आग की चपेट में आ गईं।