लीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के बारहद्वारी स्थित किलाटगंज में 29 नवंबर दोपहर डिस्पोजल सामान के गोदाम, मसाले की दुकान और ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में भीषण आग लग गई। तीन जगहों पर आग की खबर पर आस-पास के दुकानों में खलबली मच गई। हादसा पड़ोस में ट्रांसपोर्टर के गोदाम में चल रही मरम्मत के दाैरान वेल्डिंग की चिंगारी निकलने से होना बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।