राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता मूलचंद्र के पैर में प्लास्टर देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो गई। सीएम ने पास आकर मूलचंद्र के हाथों में प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि, मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। इस पर शिक्षक ने कहा कि यह क्षण मैं हमेशा याद रखूंगा।