थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम खेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट की घटना हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर आक्रामक पक्ष के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में उसी दिन अभियोग पंजीकृत किया गया, घटना करने वाले लोगों की 170 बीएनएस के तहत चालानी की गई, मजरूबो का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें से एक मजरूब महिला का इलाज दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है महिला का 180 बीएनएस के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है।