अलीगढ़ में अकराबाद थाना अंतर्गत शाहगढ़ में ईंट भट्ठा मजदूर का शव रजवाहे के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र ने पिता की हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता के शरीर पर चोटों के निशान हैं और उनकी हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया।