फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 42 सरकारी आवासों को कराया कब्जामुक्त

नगर निगम ने सोमवार को दशकों पुराने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोदपुर स्थित सिविल लाइंस थाने के पीछे निगम के बने 42 सरकारी आवासों को कब्जामुक्त करा लिया। इन मकानों की कुल अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है और इन पर वर्षों से अवैध कब्जा था। अलीगढ़ नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से शुरू हुए अभियान में अवैध कब्जाधारियों से मकान खाली कराए और नगर निगम ने आवासों पर अपना कब्जा ले लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कई परिवारों ने नगर निगम कार्रवाई का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्होंने आवासों को फ्रीहोल्ड करा लिया था। लोगों ने भावुक होकर अपना सामान बाहर निकाला और कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। इस दावे पर नगर निगम के अफसरों का कहना है कि संबंधित भूमि और आवास निगम के स्वामित्व में हैं तथा पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें