अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क अंतर्गत 14 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त को हिरासत में लिया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।