अलीगढ़ के विजयगढ़ कस्बा अंतर्गत सासनी-अकराबाद मार्ग स्थित सिद्धेश्वरी टीवीएस एजेंसी के मालिक राहुल कुमार राना पुत्र तेजवीर सिंह निवासी कटरा मलोई दीपावली पर रात नौ बजे लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करके गांव चले गए। करीब आधा घंटे बाद 9:30 बजे वहां से निकल रहे राहगीरों ने देखा कि शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना शोरूम मलिक के पास फोन से दी।