फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के उखलाना में हुआ रामलीला मंचन, अशोक वाटिका लीला-अक्षय कुमार मरण व लंका दहन को देखने उमड़े ग्रामीण

अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित बड़ा गांव उखलाना की रामलीला समापन की ओर है। रामलीला मंचन को देखने के लिए दूर-दूर के गांव से लोग आते हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान ने बताया कि गांव में रामलीला अंतर्गत अशोक वाटिका लीला, अक्षय कुमार मरण व लंका दहन का मंचन हुआ। विगत 55 वर्षों से लगातार रामलीला का गांव में मंचन हो रहा है। रामलीला के आयोजन में मनवीर सिंह चौहान, रामखिलाड़ी चौहान, संरक्षक राजू सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष लोकेश राघव, मीडिया प्रभारी रातेश चौहान, सह मीडिया प्रभारी आदि की सक्रियता रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें