दादों में सांकरा के माजरा नगला सड़क निवासी 38 वर्षीय अजयपाल सिंह पुत्र सुखबीर सिंह गांव के ही शिव कुमार पुत्र गणेशी लाल की दुकान पर प्लास्टर के लिए पाड़ बांध रहे थे। पाड़ बांधते समय लोहे का पाइप अचानक से ऊपर से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे पाइप में करंट आ गया। करंट आने से अजयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमार गंभीर रूप से झुलस गया।