मरने वाले कुलदीप (33) पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चंदियाना के रहने वाले थे। वह भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के प्रदेश सचिव थे। मंगलवार को ही घटना से पहले उन्होंने फेसबुक पर अपनी पत्नी का वीडियो व एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। हाथ से लिखे एक पर्चे में उन्होंने सीएम को संबोधित करते हुए पत्नी सहित पांच लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है और लिखा है कि ये लोग उसे धमकी दे रहे हैं, उसकी मौत के जिम्मेेदार हैं, इन्हें फांसी दी जाए।