फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल में बने बाढ़ से हालात, उफनी यमुना नदी, पानी में डूबे खेत, रास्ते हुए बंद

अलीगढ़ में टप्पल ब्लॉक के 10 गांव इस समय रात भर जाग रहे हैं। यमुना का पानी गांवों तक पहुंच गया है। कल क्या होगा। फसलें चौपट हो जाएंगी। अगर पानी और बढ़ गया तब कहां जाएंगे। हर किसी के जेहन में यही सवाल गूंज रहे हैं। इस समय हर शख्स कल के लिए फिक्रमंद है। कई लोगों के मकानों में तो दरारें आ गईं हैं। अफसर भी खतरा बताते हुए घर खाली करने को कह रहे हैं। महाराजगढ़, शेरपुर, ऊंटासानी, मिर्जापुर, पखौंदनास, नगला चंडी, नगला रामस्वरूप, नगला अमर सिंह, घरबरा और लालुपुर गांव के लोगों की फसलें पानी में डूब गई हैं। खेत तो कहीं दिख ही नहीं रहे। तस्वीर ऐसी है कि मानो खेतों ने नहरों का रूप ले लिया हो। महाराजगढ़ के खूबचंद ने बताया कि उनकी खेती डूब चुकी है। जब पानी उतरेगा तो पता चलेगा कि क्या स्थिति है। लेकिन जिस तरह से पानी भरा है उससे लगता नहीं कि कुछ बचा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें