सारसौल साई मंदिर में भक्तों को अब मां दुर्गा के जीवंत नव दुर्गा स्वरूप खूब भा रहे हैं। चाहें सोमवार, गुरुवार, मंगलवार हो या शनिवार, मंदिर प्रांगड़ में भगवान शिव, हनुमान जी, मां दुर्गा के जीवंत प्रतीत नौ स्वरूपों के साथ शनिदेव भगवान के दर्शन कर शहर के अलावा सुदूर क्षेत्रों से आने वाले भक्तगण साई बाबा के आशीर्वाद के साथ सभी भगवानों से भी अपनी इच्छा पूर्ति की प्रार्थना करते देखे जा सकते हैं।