फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का कुलगीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलगीत को प्रस्तुत किया। यह है कुलगीत... श्री कृष्ण की पुण्य पुनीत धरती पर ज्ञान सागर उमड़ रहा है, हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है। महेंद्र जी का था दिव्य सपना, बने सुशिक्षित समाज अपना। वे कल्पनाएं बनीं हकीकत सलोना सपना संवर रहा है, हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे उतर रहा है। नवीन शिक्षा का ताना-बाना, है धर्म संस्कृति को भी बढ़ाना। है राष्ट्र सेवा का भाव सब में समर्थ भारत निखर रहा है, हुआ जगत में नया सवेराए धरा पे अंबर उतर रहा है। साहित्य संगीत कला मनोहर भ्रमर का नीरज का गूंजता स्वर, तपोभूमि विश्वामित्र की यह सुकर्म जिनका अमर रहा है। हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है, है गंगा यमुना की दिव्य धारा मिले सभी को यहां सहारा। यह ज्ञान विज्ञान का भव्य मंदिर सुज्ञान निर्झर सा झर रहा है, हुआ जगत में नया सवेरा, धरा पे अंबर उतर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें