फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हंगामा, वीसी पर फेंकी स्याही, पुतला फूुंका

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं में एक दो अंकों से फेल विद्यार्थियों ने 12 जुलाई को खूब बवाल कर दिया। मुख्य गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए छात्र-छात्राएं कुलपति के ऑफिस में घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया। कुलपति पर स्याही फेंक दी गई। मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी विद्यार्थी छह घंटे तक कुलपति को घेरे रहे। बाद में कुलपति की कुर्सी को वहां से उठाकर सड़क पर रख दिया और जाम लगाकर बैठ गए। डेढ़ घंटे तक दोदपुर मार्ग जाम किया। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग इनके बीच पहुंचे और भरोसा दिलाया कि तीन दिन के भीतर परीक्षा समिति की बैठक की जाएगी और उसमें यह मुद्दा रखा जाएगा। इस पर सभी शांत हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें