26 मार्च की मध्य रात्रि इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर भीषण हादसा हुआ। मोनिया रजबहा के निकट स्विफ्ट कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार जनपद बदायूं के गढ़ में चौराहा बिसौली निवासी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें से तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।