फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की खरीफ उत्पादक गोष्ठी में पहुंचे कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, किसान यूनियन ने किया बहिष्कार

अलीगढ़ में मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 17 मई को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में किया गया, जिसमें कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और अलीगढ़ व आगरा के मंडल आयुक्त मौजूद रहे। अलीगढ़-आगरा मंडल के किसानों को अधिकारियों ने खरीफ फसल की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि किसी क्षेत्र में उन्नति की अपार संभावना है इसलिए किसान तकनीकी के साथ जुड़कर उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर खचाखच भर गया। किसानों को जमीन पर बैठना पड़ा। किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी वहां पहुंचे। खरीफ गोष्ठी का किसान यूनियन ने बहिष्कार किया और जमकर नारेबाजी की। बिजली अधिकारियों के खिलाफ भी किसानों का गुस्सा फूटा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें