अलीगढ़ की थाना खैर पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (ग्रामीण) की संयुक्त टीमों ने 25 हजार के इनामी गोकश को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। संदिग्ध अमान कुरेशी पुत्र इस्लाम कुरेशी निवासी मौहल्ला तकिया जंगलगढी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़ के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खाली खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व मोटरसाइकिल बरामद हुई ।