अलीगढ़ के खैर रोड पर गोंडा मोड़ के निकट नगर निगम की लापरवाही के चलते एक स्कूली छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। सड़क किनारे बनाई गई पुलिया के बाद खुला गड्ढा छोड़ दिया गया। गहरा गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गया। इस गड्ढे में एक साइकिल सवार स्कूली छात्र गिर गया। जिसका 41 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रोरावर क्षेत्र की बताई जा रही है।