यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज अलीगढ़ के खैर में है। वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के लिए वोट मांगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में खैर पहुंचने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आईटीएम कॉलेज करसुआ के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से अलीगढ़-खैर मार्ग होते हुए 11 किमी दूर खैर कोतवाली के सामने मैदान पर पहुंचेंगे। जनसभा के माध्यम से वह भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के लिए वोट मांगेंगे। खैर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 20 नवंबर को मतदान है। यहां से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।