अलीगढ़ की कोल तहसील में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान कम व्यवधान अधिक देखने को मिल रहा है। 17 मई को तहसील कोल में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जब कुछ फरियादियों से बातचीत की गई तो उनका दर्द फूट पड़ा। आवेदन और कागज इकट्ठे हो चुके हैं फरियादियों के पास कि फाइलों का वजन ही 2-2 किलो तक हो गया है। 8 साल से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।