अलीगढ़ की जलाली चौकी पर लापता युवती के चाचा के साथ दरोगा द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। मामले पर सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि थाना हरदुआगंज अंतर्गत सोशल मीडिया पर चल रही एक खबर के संबंध में अवगत कराना है कि चौकी जलाली से संबंधित हैं तथा इस संबंध में पीड़ित पक्ष से वार्ता करके इसकी जांच की जाएगी। जांच उपरान्त इसमें जो भी दोषी पाएगा, उनके विरुद्ध अनुशासनत्मक व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगीं। मौके पर शांति व्यवस्था है।