अलीगढ़ के थाना इगलास पुलिस व क्रिमिनल इंटैलिजेन्स विंग ग्रामीण क्षेत्र की टीम ने गांजा की तस्करी करने वाले दो शातिरों को मय 27 किलो 510 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरीशचन्द्र पुत्र बृजकिशोर व कोमल पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम कांका थाना इगलास जिला अलीगढ़ को डबल नहर पीली कोठी के सामने से मय 27 किलो 510 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है ।