अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत गुरुवार को अलीगढ़ के ओजोन सिटी क्लब में वीरांगनाओं और शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। अलीगढ़ के बारे में जैसे संपादक परीक्षित निर्भय ने बोलना शुरू किया, हॉल तालियों से गूंज उठा। उनका कहना था कि सभी के लिए अलीगढ़ को अभी और जानने की जरूरत है।