फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के गंगीरी स्थित नगला हिमाचल में पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को किया गिरफ्तार

18 जून को अलीगढ़ के गंगीरी स्थित ग्राम नगला हिमाचल में 30 वर्षीय ऋषि पुत्र दंगल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना गंगीरी पर मृतक के भाई राहुल कुमार तहरीर दी और 19 जून को प्रेमी देवर नीरेश व मृतक की पत्नी ललिता यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। थाना गंगीरी पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे नीरेश व ललिता यादव को 24 घंटे के अन्दर थाना गंगीरी क्षेत्र के नौगवां चौराहा से आज 20 जून को रात 1.45 बजे गिरफ्तार कर लिया। नीरेश की निशांदेही पर अभियुक्त के मकान से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें