अलीगढ़ के दिल्ली हाईवे पर गभाना के पास भुकरावली पर बकरों से लदा एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मरने वाले सभी एटा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी बीच, मृतकों के कुछ साथी जो दूसरे वाहन में आगे चल रहे थे, उनकी गाड़ी की सीएनजी खत्म हो गई। जब उन्होंने देखा कि उनके पीछे चल रहे साथी नहीं आए, तो वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लिफ्ट लेकर पीछे लौटने लगे। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे एक और व्यक्ति की मौत हो गई।