सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के द्वारा समाजवादी पार्टी के झंडे को चूमने का वीडियो वायरल हुआ। अलीगढ़ के जीवनगढ़ गली नंबर पांच कर रहने वाला शाकिर है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक ने बुजुर्ग से मिलकर उसकी मदद की। यह वीडियो सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव को निगाह में आ गया। ऐसे में उन्होंने जब इसकी जानकारी ली और बुजुर्ग को दिल्ली बुलाया। उससे करीब आधा घंटा बातचीत में सपा मुखिया ने उसे ई-रिक्शा भेंट किया। इससे गदगद मो. शाकिर ने कहा कि सपा मुखिया ने बहुत सम्मान दिया। उनसे मिलने का मेरा सपना भी साका