अलीगढ़ में कस्बा छर्रा के मोहल्ला ब्रहमनपुरी सिनेमा रोड़ निवासी एक विधवा प्राइवेट स्टाफ नर्स को एक युवक ने 12 सितंबर की प्रात: घर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू मारकर भाग रहे युवक को मोहल्ले वालों ने चाकू सहित पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को चाकू व एक तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल स्टाफ नर्स को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां से डॉक्टरों ने जेएन मेडीकल रेफर कर दिया।