अलीगढ़ के बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन का पुरस्कार समारोह 4 अक्तूबर को आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता व सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्थान के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्थान में आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेन्स कोर्स का डिजिटल प्रबंधक और एआई एक्सपर्ट श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने लॉन्च किया।