अलीगढ़ के बरला थाना अंतर्गत 20 अगस्त को मुर्गा विक्रेता व क्रेता के मध्य बहस हो रही थी, जिस पर पास के ही एक बुजुर्ग व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आए। मुर्गा विक्रेता के हाथ में लगा हुआ चाकू बुजुर्ग के अँगूठे पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसको देखकर आस-पास के लोग आक्रोशित हो गये और र्गा विक्रेता के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सीएचसी छर्रा में भर्ती कराया गया। दोनों की स्थिति सामान्य है।