फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की अतरौली तहसील के कई मोहल्लों में 100 के करीब बीमार, डायरिया फैलने की चर्चा

अतरौली नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा और उसके आसपास के मोहल्लों में डायरिया फैल गया है। इसमें करीब 100 लोग डायरिया पीड़ित हैं। 40 के करीब मरीज 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। 10 मरीजों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अतरौली के मोहल्ला नगाईचपाड़ा में 9 अगस्त शाम से लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत महसूस हुई। कुछ लोगों ने निजी चिकित्सकों से दवा ली लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती गई। रात 10 बजे तक करीब 40 मरीज 100 शैय्या अस्पताल में पहुंच गए। उन्हें भर्ती किया गया। कई मरीजों को अलीगढ़ रेफर किया गया। रविवार सुबह भी अलग अलग मोहल्लों के लोग अस्पताल पहुंचे। करीब 10 महिला पुरुष और बच्चों को भर्ती किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ सुल्तान अहमद ने बताया कि पानी या कुछ खाने की चीज से लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें