फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के अचल सरोवर पर देव दीपावली का आयोजन, जगमगाए मंदिर, सतरंगी रोशनी से नहा उठा आसमान

कार्तिक पूर्णिमा, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की आराधना के महापर्व देव दिवाली पर 5 नवंबर को दीपों से जब देवताओं की अगवानी हुई तो पूरा अलीगढ़ शहर भव्य दीपों की रोशनी से नहा उठा। हजारों दीपों की मद्धिम रोशनी से उभरता नयनाभिराम दृश्य ऐसे लग रहा था जैसे जमीं पर सितारे उतर आए हों। दीपों की इस माला को देखकर हर कोई रोमांचित था। भव्य, दिव्य दृश्य देखते ही बन रहा था। कपूर, धूप, तेल व देसी घी से जल रहे दीपों की लौ की खुशबू से पूरा वातावरण खुशनुमा हो उठा। दीपों की मालाओं से यह अद़भुत नजारा देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें