25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस कार्यालय पर अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी ग्रामीण अमृत जैन, सीओ प्रज्ञान आदि मौजूद रहे।