पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती मांग और संभावित संकट को देखते हुए अलीगढ़ स्थित अंडला इंडेन बॉटलिंग प्लांट ने अपनी उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा किया है। प्लांट की क्षमता को 30 हजार से बढ़ाकर अब 36 हजार सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। इस कदम से अलीगढ़ सहित 15 जिलों की 168 गैस एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है।