12 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे अकराबाद के गांव दुभिया बंजारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग से घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे भड़की आग ने पड़ोस के चार और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पांचों घरों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।