अकराबाद ब्लाक के सभागार में कार्यक्रम के दौरान पंखे नहीं चलने से आशा-संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाथों से कागज हिलाकर हवा करतीं नजर आईं। सभी ने कहा कि उमस भरी गर्मी से सब परेशान हुए। बार-बार कहने के बाद भी पंखे नहीं चलाएं गये। खंड विकास अधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि कि बंदरों द्वारा बिजली की लाइन तोड़ने के चलते अव्यवस्था रही है। जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।