आईपीएल खिलाड़ी यश दयाल टैटू बनवाने टैटू आर्टिस्ट रचित जादौन के पास पहुंचे। उन्होंने करीब छह घंटे का वक्त रचित के साथ बिताया। रचित जादौन ने बताया कि उन्होंने अपने हाथ पर सन और मून टैटू गुदवाया है। जिसका अर्थ अंधेरे के अंत में प्रकाश देखना है। जहां सूर्य गर्मी, जीवन और विकास से जुड़ा है, वहीं चंद्रमा शीतलता, रहस्य और मृत्यु से जुड़ा माना जाता है। टैटू आर्टिस्ट रचित जादौन ने बताया कि उनको यश दयाल का टैटू बनाने में दो घंटे का समय लगा।