अलीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने टेंटीगांव रोड से हथियार तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने तस्कर के पास से चार पिस्टल, एक तमंचा, आठ कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो मध्यप्रदेश से तमंचे खरीद कर लाता था और यहां दस हजार रुपये में बेचता था।