अलीगढ़ में एक दामाद पर अपने ससुर की हत्या करने का आरोप लगा है। दो दिन से लापता चल रहे ससुर का शव घर के पास जंगल से मिला, जिसके गले पर चोट के निशान पाए गए। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनका अपने दामाद से लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी ने उनके पति की गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।