अलीगढ़ के थाना बन्नोदेवी क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। हैरत की बात ये है कि वारदात एसपी सिटी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर हुई। महिला अपनी बेटी के साथ रिक्शे पर सवार होकर उसके कॉलेज जा रही थी, जैसे ही वो रिक्शे से नीचे उतरने लगी कि तभी स्कूटी सवार बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की माने तो पर्स में 8 हजार रूपये नकदी और कुछ सोने के जेवर के अलावा उसके कई अहम डॉक्यूमेंट्स भी थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुट गई है।