अलीगढ़ थाना मडराक इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के मुताबिक गांव सिकरना के रहने वाला दीपक अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। फिलहाल मृतक के घरवालों ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस भी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।