उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एनसीआर से सटे इलाकों में भी मौसम बदला और आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हुई। वहीं, पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिली।